
रोहतक। प्रदेश के सहकारिता, कारागार एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि चुनाव में हार को देखते हुए दिल्ली पूर्व सीएम केजरीवाल अराजकता फैलाने के लिए इस तरह के ब्यान दे रहें है। उन्हें जनता से वोट नहीं बल्कि माफी मांगनी चाहिए और पूर्व सीएम के लिए साजिश रचने का केस दर्ज होेना चाहिए, ताकि दिल्ली की जनता को भी पता चले कि दस साल तक केजरीवाल ने सिर्फ झूठ बोला है। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केजरीवाल को आरोप लगाने से पहले पानी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए थी, इस तरह के गंभीर आरोप लगाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली की जनता ने भाजपा की सरकार बनाने के मन बना लिया है।
डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि केजरीवाल ना तो दिल्ली की जनता को स्वच्छ पानी दे जा पाए और ना ही यमुना की सफाई करने का अपना वायदा पूरा कर पाए। हरियाणा के ऊपर आरोप लगाने से पहले यह देखें की दिल्ली में कितने गंदे नालों को दिल्ली सरकार यमुना में डाल कर जहरीला बनाने का काम कर रही है। केजरीवाल ने खुद ही कहा था कि अगर मैं यमुना की सफाई न कर पाऊं तो मुझे वोट मत देना। तो अब केजरीवाल अब जनता के गुस्से से क्यों डर रहे हैं। उन्हें पता चल गया है कि अबकी बार दिल्ली जनता के गुस्से का शिकार होने वाले हैं। इसलिए हरियाणा सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल को वोट मांगने की बजाय दिल्ली और हरियाणा की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस बार दिल्ली की जनता पूर्ण बहुमत के साथ दिल्ली प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने जा रही है। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ही ऐसे नेता हैं जो केंद्र और दिल्ली प्रदेश की योजनाओं का लाभ दिल्ली प्रदेश की जनता को दे सकते हैं। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने तो दिल्ली को बर्बाद करने का काम किया है।
