रेलवे पुलिस ने युवक से किया लगभग 90 लाख रुपए बरामद, नहीं दे पाया कोई जवाब

SHARE:

कैश के साथ पुलिस हिरासत में युवक
कैश के साथ पुलिस हिरासत में युवक
कैश के साथ पुलिस हिरासत में युवक

 

रोहतक(नीलम)। आरपीएफ की टीम ने रोहतक रेलवे स्टेशन से एक युवक से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है आरोपी के पास से करीबन 89 लाख ₹50000 बरामद हुए हैं, इसके खिलाफ RPF थाने में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी युवक को आयकर विभाग के हवाले कर दिया जिससे पूछताछ की जा रही है आरोपी कैश लेकर दिल्ली जा रहा था।

हरियाणा में नगर निगम चुनाव के दौरान रोहतक रेलवे स्टेशन से रेलवे पुलिस ने भारी मात्रा में एक युवक से कैश बरामद किया है। आरोपी कैश लेकर दिल्ली की तरफ जा रहा था रेलवे पुलिस रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी शक होने पर तलाशी ली गई तो आरोपी युवक के पास करीबन 89 लाख ₹50000 का कैश बरामद हुआ जिसके खिलाफ RPF थाने में मामला दर्ज कर लिया गया और उसे आयकर विभाग के हवाले कर दिया। आरोपी रोहतक का ही रहने वाला जिसकी पहचान एस गर्ग के रूप में हुई है हालांकि रेलवे पुलिस रूटीन चेकिंग कर रही थी जिस दौरान आरोपी युवक दिल्ली जाने की फिराक में था और पुलिस को देखकर घबरा गया शक होने पर रेलवे पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो सारे मामले का भंडाफोड़ हुआ।

वहीं दूसरी और रेलवे पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है आरोपी के बारे में और पूछताछ की जा रही है आखिर इतनी भारी मात्रा में कैश कहां से लेकर आया था और इस कैश को कहां पर लेकर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग की सारे मामले की तपतिश कर रही है।उन्होंने बताया कि उनके दो अधिकारी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे तभी शक होने पर आरोपी की तलाशी दी और पाया की आरोपी के बैग में 89 लाख 50000 पर देश है।

NCR Plus News
Author: NCR Plus News

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें