पशु खरीदने के नाम पर भी होने लगी ठगी, 63000 रुपए ठगने वाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

पुलिस गिरफ्त में आरोपी
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

रोहतक पुलिस की टीम ने 63 हजार रुपये की ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना कलानौर निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि काहनौर निवासी रानी की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि रानी ने दिनांक 06.01.2025 को यूटयूब पर एक भैस खरीदने की ऐड देखी। रानी ने वीडियो मे दिये गये नम्बर पर भैस खरीदने के लिये सम्पर्क किया तो युवक ने अपना नाम पता मगला डेयरी राजस्थान से बताया। युवक ने रानी को भैस की कीमत 65 हजार रुपये बताई और 6 हजार रुपये एंडवास मे भेजने बारे कहा। रानी ने उनके दिये गये स्कैनर पर 6 हजार रुपये भेज दिये। युवक ने अगले दिन रानी को फोन कर कहा कि उनके दिये गये पते पर भैस भेज दी गई है व गाडी ड्राईवर का मोबाइल नम्बर दिया। कुछ देर बाद रानी के पास फोन आया कि भैस की कीमत के पूरे पैसे पहले देगे तभी भैस उनके पते पर भेजी जायेगी। रानी ने उनकी बाते मे आकर 57 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये।
मामले की जांच मुख्य सिपाही मनोज द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 06.02.2025 को आरोपी प्रमेश पुत्र नंदलाल निवासी गांव अगोन नूंह को गिरफ़्तार किया गया है। आरोपी ने अपना बैंक खाता व अपने नाम से मोबाइल सिम गिरोह मे शामिल अन्य आरोपियो को उपलब्ध करवा रखी है। फ्रॉड की राशि आरोपी के खाते मे जमा हुई है।

NCR Plus News
Author: NCR Plus News

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें