काली स्कार्पियो ने रोहतक महर्षी दयानंद विश्वविद्यालय खूब मचाया तांडव

SHARE:

रोहतक। एमडीयू में बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो गाड़ी ने जमकर तांडव मचाया है। लेकिन किसी पर हमला करने पहुंचे बदमाशों की गाड़ी पर छात्रों ने ही हमला कर दिया जिससे गाड़ी सवार बदमाश भागने पर मजबूर हो गए। यह पूरा मामला वीडियो कैद हो गया है।
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में वही बदमाश सवार थे जिन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में कई दिन पहले एक छात्र को मारने की नीयत से फायरिंग की थी। इस मामले में यह लोग जेल गए हुए थे। अदालत से जमानत मिलने के बाद फिर से यह महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में किसी घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। लेकिन भीड़भाड़ होने की वजह से यह अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। वहां मौंजुद छात्रों ने अपने बचाव में गाड़ी पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम में स्कार्पियो ने वहां खड़ी गई गाड़ियों को भी टक्कर मारी और फरार हो गए। लेकिन कहीं ना कहीं यह घटना महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। विश्वविद्यालय के गेट पर सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद इस तरह की बदमाश प्रवृत्ति के लोग कैसे गाड़ी लेकर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में घुस गए। हालांकि पूरे मामले को लेकर अभी विश्वविद्यालय प्रशासन चुप्पी सादे हुए।

 

NCR Plus News
Author: NCR Plus News

Join us on:

Leave a Comment