यह एक ऐतिहासिक फैसला, अरावली को बचाएगा सुप्रीम कोर्ट-भूपेंद्र हुड्डा

SHARE:

मीडिया से बात करते भूपेंद्र हुड्डा
मीडिया से बात करते भूपेंद्र हुड्डा
मीडिया से बात करते भूपेंद्र हुड्डा

रोहतक। अरावली पर्वत श्रृंखलाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही फैसले पर जो स्टे लगाया है उसे लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उसके लिए आभार जताया है। उनका कहना है कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट बहुत कम मामलों में स्वत संज्ञान लेता है। इस मामले को लेकर देश के बहुत से प्रदेशों से है लोगों की आवाज उठ रही थी। अब सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला ही अरावली को बचाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी नोटिस दिया था। लेकिन वह मंजूर नहीं हुआ। वे चाहते हैं कि हरियाणा सरकार अपना स्टैंड क्लियर करें कि सुप्रीम कोर्ट में उनका क्या स्टैंड है। उन्होंने कहा कि अरावली पर्वत एक तरह से हरियाणा के फेफड़े हैं अगर फेफड़े खराब हो जाते हैं तो बहुत ज्यादा नुकसान होता है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने पिछले निर्णय पर रोक लगा दी है, जिसमें उसने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की अरावली पहाड़ियों और अरावली रेंज की परिभाषा को स्वीकार किया था। इस परिभाषा को स्वीकार करने से अरावली क्षेत्र के अधिकांश हिस्से खनन गतिविधियों के लिए उपयोग किए जाने के खतरे में पड़ गए थे। मुख्य न्यायाधीश सुर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए आदेश सुरक्षित रखा है।

NCR Plus News
Author: NCR Plus News

Join us on:

Leave a Comment