पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, भाऊ गैंग के बदमाश को लगी पैर में गोली

SHARE:

मौके के फोटो

 

रोहतक। बीती रात एसटीएफ स्टाफ व भाऊ गैंग के शार्प शूटर बदमाश अमन रिटोलिया के बीच सांपला में बेरी रोड़ पुल के नीचे मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अमन के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। हरियाणा पुलिस ने अमन पर 20000 रुपए का इनाम रखा था। अमन के खिलाफ रोहतक में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। अमन रिटोलिया ने साथियों के साथ मिलकर मार्च 2025 में हिमाचल प्रदेश में पूर्व विधायक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। अमन 10 माह से गिरफ्तारी से छिपता फिर रहा था। सांपला बेरी रोड पर 334बी हाईवे पुल के नीचे हुई बीती रात एसटीएफ व अमन के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से 5 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें एक गोली अमन के पैर में लगी है। पुलिस नेमौके से एक अवैध देशी पिस्तौल भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NCR Plus News
Author: NCR Plus News

Join us on:

Leave a Comment