गुरुग्राम कोर्ट परिसर में लगी भीषण आग, सारा रिकॉर्ड जलकर हुआ खाक

SHARE:

Fire in Gurugram Court: रविवार की दोपहर गुरुग्राम कोर्ट परिसर में आग लग गई। सूचना प्राप्त होते ही फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम किया। रविवार के दिन छुट्टी होने के कारण कोई स्टाफ नहीं था। लेकिन खबर आ रही है कि आग लगने के कारण कोर्ट में रखा कई रिकॉर्ड जलकर खाक हो गया।

यह घटना रविवार की दोपहर 12 बजे के आसपास की है। अचानक से लोअर कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दी। जिसके बाद वहां से गुजर रहे कुछ वकीलों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और चौकीदार को दी।

घटना की सूचना प्राप्त होने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि अभी मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौजूद हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आगजनी की इस घटना को लेकर फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। आग पर काबू पाने के बाद सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा। तभी पता चल सकेगा कि कितना रिकार्ड जला है और कितना बचा है।

Join us on:

Leave a Comment