मां से कहासुनी के बाद घर से निकली युवती के साथ दोस्त ने किया दुष्कर्म

SHARE:

पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले से एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती अपनी मां के साथ कहासुनी के बाद घर से बाहर से निकली थी। युवती के साथ उसके ही दोस्त के द्वारा दुष्कर्म करने की बात सामने आयी है। पीड़िता के परिजन उसे आरोपी की बहन के घर से लेकर आए। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- पंजाब भाजपा अध्यक्ष की ताजपोशी में दिखी राजनीतिक दूरी, AAP से आए चार राज्यसभा सांसद रहे नदारद

पुलिस को की गई शिकायत में महिला ने बताया कि उनकी करीब 17 साल की बेटी है। 6 महीने पहले ही उसकी पहचान समीर नाम के युवक से हुई थी। वे स्कूल आते-जाते एक-दूसरे से मिले थे और फोन पर बात करते थे। चार दिन पहले बेटी की मां से कहासुनी हुई। इसके बाद वह घर से निकल गई थी।

परिजनों ने उसे इधर-उधर ढूंढा तो वह समीर की बहन के घर पर मिली। पूछताछ में किशोरी ने समीर पर गलत काम करने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment