लिव इन में रह रहे युवक ने की आत्महत्या, 3 बच्चों की मां पर लगे आरोप

SHARE:

Karnal: करनाल के मॉडल टाउन के सैनी कॉलोनी में रहने वाले 25 वर्षीय रोहित कुमार नाम के युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मतृक युवक मूल रुप से चंडीगढ़ का रहने वाला था और करनाल में किराए के मकान में रह रहा था। रोहित का शव उसके कमरे से बरामद किया गया है। पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है जिसके कारण अभी आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

42 वर्षीय महिला के साथ लिव इन में रह था युवक

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित एक महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था। परिजनों के अनुसार संबंधित महिला नैनीताल की रहने वाली है, उसकी उम्र करीब 42 साल है और वह 3 बच्चों की मां है। आरोप है कि वह करीब 6 महीने तक रोहित के साथ रही और खुद को उसकी पत्नी बताती रही जबकि रोहित की शादी नहीं हुई थी।

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम में डबल मर्डर: पत्नी-बेटे को गोली मारने के बाद शवों के पास बैठा रहा पिता

5 जून की रात दोनों के बीच हुई थी लड़ाई 

रोहित के परिजनों का कहना है कि 5 जून की रात को भी महिला ने रोहित को फोन किया था जिसके दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सैनी कॉलोनी में युवक द्वारा फंदा लगाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई है। परिजनों के बयानों के आधार पर जांच जारी है।

Join us on:

Leave a Comment