अंबाला पुलिस ने पकड़ा अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का लिंक, नाइजीरियाई तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

अंबाला: हरियाणा के अंबाला में एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने एक बड़े ड्रग रैकेट का खुलासा करते हुए एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान म्बाचा इकेचुक्वू डेविड (Mbacha Ikechukwu David) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 294 ग्राम सिंथेटिक ड्रग MDMA बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

55 ग्राम हेरोइन बरामद

अंबाला के डीएसपी जगबीर मलिक ने बुधवार को बताया कि 19 जून को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने कुरुक्षेत्र निवासी सुरिंदर और एक महिला को गिरफ्तार किया था। दोनों दिल्ली से अंबाला की ओर दोपहिया वाहन से जा रहे थे। उनके पास से 55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इस मामले में पराव थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें- पंजाब पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी, 1 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा

स्टडी वीजा पर भारत आया नाइजीरियाई युवक नशे कारोबार में शामिल

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने यह हेरोइन दिल्ली में रहने वाले एक नाइजीरियाई नागरिक से खरीदी थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर दिल्ली में छापेमारी की और नाइजीरियाई नागरिक म्बाचा इकेचुक्वू डेविड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके किराये के मकान से 294 ग्राम MDMA बरामद की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी स्टडी वीजा पर भारत आया था, लेकिन वह यहां नशे के कारोबार में शामिल हो गया।

 बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा

डीएसपी ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे ड्रग्स के स्रोत और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस को आशंका है कि यह एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें