Haryana Olympic Association: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री और हरियाणा ओलंपिक संघ के महासचिव कृष्ण लाल पंवार ने राज्य सरकार द्वारा खेल ग्रेडेशन नीति में किए गए महत्वपूर्ण संशोधन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने खिलाड़ियों के हितों की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।
हरियाणा स्टेट गेम्स के खिलाड़ियों को भी मिलेगा लाभ
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संशोधित नीति के तहत अब हरियाणा स्टेट गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी खेल ग्रेडेशन का लाभ मिलेगा। इससे खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों और अन्य अवसरों में फायदा मिलेगा। हरियाणा स्टेट गेम्स का आयोजन Haryana Olympic Association द्वारा किया जाता है।
ये भी पढ़ें- हरियाणा में 24 घंटे के भीतर 3 IAS अधिकारियों के तबादले, सरकार ने जारी किए नए पोस्टिंग आदेश
हजारों खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा
उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला राज्य के हजारों खिलाड़ियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अधिक अवसर मिलेंगे और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। पंवार ने कहा कि यह कदम हरियाणा की खेल संस्कृति को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही सरकार
कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रगतिशील नीतियां लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि संशोधित खेल ग्रेडेशन नीति खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का काम करेगी और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा की पहचान एक अग्रणी खेल राज्य के रूप में और मजबूत होगी।






