हरियाणा बनेगा फिल्मों और संस्कृति का नया हब, नवंबर में होगा भव्य फिल्म फेस्टिवल

SHARE:

Haryana Film Festival-2026: हरियाणा सरकार राज्य को फिल्मों, संस्कृति और रचनात्मक उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य का पहला ‘हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026’ आयोजित करने का फैसला लिया गया है। यह महोत्सव 12 से 15 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026 के आयोजन की घोषणा की थी। अब इस महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

कोर कमेटी का गठन

फिल्म फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए एक कोर कमेटी का भी गठन किया गया है। यह समिति महोत्सव की रूपरेखा तैयार करने, कार्यक्रमों के चयन, विभिन्न संस्थानों और एजेंसियों के साथ समन्वय, प्रचार-प्रसार और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेगी।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा आयोजन

हरियाणा फिल्म फेस्टिवल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। इस मंच के माध्यम से हरियाणवी सिनेमा, लोक संस्कृति, कला, साहित्य और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश और दुनिया में नई पहचान मिलेगी।

ये भी पढ़ें- अंबाला में दर्दनाक हादसा, 17 घंटे तक चली जंग लेकिन नहीं बच सकी 4 साल के बच्चे की जान

देश-विदेश से जुटेंगे कलाकार

इस फिल्म महोत्सव में भारत और विदेशों से फिल्म निर्माता, कलाकार, निर्देशक, अभिनेता, तकनीकी विशेषज्ञ, शिक्षाविद और सांस्कृतिक संस्थानों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग ने कहा कि यह महोत्सव कलाकारों, फिल्म निर्माताओं और युवा प्रतिभाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और हरियाणा को सिनेमा एवं संस्कृति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा। बैठक में दादा लखमीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (SUPVA), रोहतक के कुलपति डॉ. अमित आर्य, फिल्म निर्माता अतुल गंगवार, अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया, संयुक्त निदेशक नीरज, परियोजना निदेशक डॉ. पवन आर्य, रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक, दीप्ती खुराना, केशव और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Join us on:

Leave a Comment