अकाली दल को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक वनिंदर कौर लूम्बा और करण सिंह डीटीओ सैकड़ों समर्थकों के साथ हुए AAP में शामिल

SHARE:

Akali Dal former MLA Vaninder Kaur Loomba and Karan Singh DTO join AAP: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में पटरां से अकाली दल के पूर्व विधायक वनिंदर कौर लूम्बा और करण सिंह डीटीओ अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। 

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण की

मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में सभी नेताओं और समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री मान ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर मजबूत नेताओं के पार्टी में आने से क्षेत्र में आम आदमी पार्टी और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के इतने बड़े संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं का AAP में शामिल होना इस बात का संकेत है कि लोगों का भरोसा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कामकाज पर बढ़ रहा है। इससे आने वाले समय में पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी हार्ट अटैक के मरीजों के लिए जीवनदायिनी, पांच महीने में 6,000 से ज्यादा कार्डियक प्रक्रियाएं

सरकार की नीतियों को जनता का लगातार समर्थन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों को जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है और यही कारण है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं।

 

Join us on:

Leave a Comment