लिव-इन पार्टनर की हत्या कर थाने पहुंचा युवक, चौथे संग रिलेशनशिप में रहने के लगाए आरोप

SHARE:

Men Murder Live in Partner Hisar: हरियाणा के हिसार में लिव-इन पार्टनर की हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला का शव आज सुबह 10 बजे उसके घर पर ही पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या खुद उसके बॉयफ्रैंड ने ही की। महिला दूसरी शादी के बाद लिव-इन में अपने बॉयफ्रैंड के साथ रह रही थी।

मर्डर करके खुद थाने पहुंचा युवक

युवक खुद अपनी लिव-इन पार्टनर का मर्डर करके सूर्यनगर चौकी थाने पहुंच गया। थाने पहुंचकर युवक ने कहा कि मैं पूजा का मर्डर किया है। इसके बाद पुलिस युवक को सूर्यनगर घर लेकर पहुंची। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार,  इससे पहले महिला की दो शादी हुई थी और 3 बच्चे हैं। लेकिन बीते 5 सालों से महिला अपने बॉयफ्रेंड साथ शिवनगर में लिव इन में रह रही थी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है। हिसार के शिवनगर में लिव-इन में रह रही मृतक महिला की पहचान 32 वर्षीय पूजा  के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि महिला दूसरी शादी के बाद पति से अलग होकर 28 वर्षीय बॉयफ्रेंड गौरव  के साथ पिछले करीब पांच सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

ये भी पढ़ें- करनाल से यूपी तक फैले अवैध गर्भपात रैकेट का खुलासा, डॉक्टर समेत तीन पर कार्रवाई

दोनों के बीच हुआ विवाद बना हत्या का कारण

शुरुआती जांच में सामने आया है कि देर रात करीब 3 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि गौरव ने गुस्से में आकर पूजा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला के गले, पेट और पीठ पर कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ई-रिक्शा चलाता है बॉयफ्रेंड

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गौरव ई-रिक्शा चलाता है और करीब दो महीने पहले ही शिव कॉलोनी में किराए के मकान में रहने आया था। इसके बाद कहीं जाते हुए उसकी पूजा से मुलाकात हो गई, जिसके बाद दोनों करीब आए।

मां का आरोप बेटी से गलत काम करवाता था

वहीं लिव-इन में रह रही पूजा की मां संगीता ने आरोप लगाते हुए कहा कि गौरव उनकी बेटी पूजा से गलत काम करवाता था। थोड़ी ही समय में उसने शिव नगर में मकान बना लिया और प्लॉट भी ले लिया। गौरव कई गैर कानूनी धंधे करता है।

चौथे के साथ संपर्क में थी इसलिए हत्या को दिया अंजाम

वहीं पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी गौरव ने बताया कि पूजा किसी और व्यक्ति के साथ पांच से छह महीने से संपर्क में थी। इसलिए उसकी हत्या कर दी। दो शादी के बाद तीसरे के साथ लिव में रह रही थी और किसी चौथे के साथ भी संपर्क में थी। इस कारण महिला की हत्या की है।

 

Join us on:

Leave a Comment