बाबा लखी शाह बंजारा की जयंती पर बोले CM सैनी, राष्ट्रसेवा और मानवता का संदेश अपनाएं

SHARE:

Baba Lakhi Shah Banjara Jayanti: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा लखी शाह बंजारा (Baba Lakhi Shah Banjara) की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उन्हें गुरु भक्ति, अद्वितीय साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा का अमर प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

बाबा लखी शाह बंजारा का नाम भारतीय इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बाबा लखी शाह बंजारा का जीवन भारतीय संस्कृति, अटूट आस्था, वीरता और निस्वार्थ सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए जिस साहस और समर्पण का परिचय दिया, वह भारतीय इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी बाबा लखी शाह बंजारा अपने कर्तव्य से कभी पीछे नहीं हटे। उनका त्याग, बलिदान और अडिग विश्वास भारतीय समाज के लिए अमूल्य धरोहर है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

ये भी पढ़ें- भगवंत मान सरकार का ‘Safe Punjab’ अभियान असरदार, जनता के सहयोग से नशा तस्करों पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से की अपील

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बाबा लखी शाह बंजारा का जीवन हमें सत्य, धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श समाज में भाईचारे, साहस, मानवता और निस्वार्थ सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे बाबा लखी शाह बंजारा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक मजबूत, समरस और विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है।

 

 

 

Join us on:

Leave a Comment