होशियारपुर में AAP की बल्ले-बल्ले, गुरु हरसहाय में कांग्रेस का चला जादू

SHARE:

Punjab MC Elections 2026 : पंजाब में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे घोषित हो गए हैं। Aam Aadmi Party ने होशियारपुर (Hoshiarpur) नगर निगम और  जलालाबाद (Jalalabad) नगर परिषद में शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई, जबकि गुरु हर सहाय (Guru Har Sahai) नगर परिषद में पार्टी को बड़ा झटका लगा और उसका खाता भी नहीं खुल सका। वहीं शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने ममदोट (Mamdot) नगर पंचायत के दोनों वार्डों में जीत दर्ज कर अपनी मौजूदगी मजबूत की।

होशियारपुर नगर निगम में AAP का शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर नगर निगम की 50 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 35 वार्डों में जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया। Indian National Congress को 9 सीटें मिलीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) केवल 3 सीटों पर सिमट गई। इस जीत के साथ नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है।

जलालाबाद नगर परिषद में भी AAP को बढ़त

जलालाबाद नगर परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 12 वार्डों पर कब्जा जमाया। कांग्रेस ने 4 सीटें जीतीं, जबकि शिरोमणि अकाली दल को 1 सीट मिली। भाजपा यहां अपना खाता भी नहीं खोल सकी। वार्ड नंबर 5 से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार शशि बाला अनेजा ने 103 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इस वार्ड में मतदान के दौरान विवाद भी सामने आया था, लेकिन मतगणना के बाद शशि बाला अनेजा विजयी रहीं।

ये भी पढ़ें- नायब सिंह सैनी का बड़ा संदेश, नशा छोड़ें, शिक्षा अपनाएं, तभी बनेगा मजबूत समाज

गुरु हरसहाय में AAP का पूरी तरह सफाया

गुरु हरसहाय नगर परिषद चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ा झटका साबित हुआ। 15 वार्डों में से कांग्रेस ने 13 वार्डों में जीत दर्ज कर नगर परिषद पर कब्जा कर लिया। बाकी 2 सीटों पर शिरोमणि अकाली दल ने जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी यहां एक भी सीट नहीं जीत सकी और उसका खाता तक नहीं खुला।

ममदोट के दोनों वार्डों में अकाली दल की जीत

ममदोट नगर पंचायत के दो वार्डों के लिए हुए चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 9 से परमजीत कौर ने 27 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि वार्ड नंबर 3 से बेअंत कौर विजयी रहीं। इन नतीजों के बाद क्षेत्र में अकाली दल के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। गौरतलब है कि ममदोट नगर पंचायत के कुल 13 वार्डों में से 11 वार्डों के चुनाव पहले ही संपन्न हो चुके थे।

Join us on:

Leave a Comment