विदेशों में रह रहे पंजाबियों की शिकायतें अब ऑनलाइन होंगी दूर, सरकार ने शुरू की ‘NRI मिलनी’ पहल

SHARE:

NRI Milni: पंजाब सरकार ने विदेशों में रह रहे एनआरआई पंजाबियों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए ऑनलाइन ‘NRI मिलनी’ की शुरुआत की है। इस विशेष पहल का उद्देश्य एनआरआई नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से बचाना और उनकी शिकायतों का डिजिटल माध्यम से जल्द निपटारा करना है।

NRI ईमेल तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे शिकायतें

इस ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम में एनआरआई (NRI) मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह विदेशों में रह रहे पंजाबियों से सीधे बातचीत करेंगे। एनआरआई अपनी शिकायतें और सुझाव ईमेल तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- जींद बनेगा इतिहास का गवाह, PM मोदी करेंगे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना

शिकायत निवारण प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आसान, तेज और प्रभावी 

पंजाब सरकार (Punjab Government) का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एनआरआई सेवाओं को अधिक डिजिटल, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाया जा रहा है। सरकार का फोकस एनआरआई मामलों के समयबद्ध निपटारे, विभागों के बेहतर समन्वय और तकनीक आधारित सेवाओं के विस्तार पर है। सरकार के अनुसार, इस पहल के जरिए एनआरआई पंजाबी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे मंत्री से अपनी बात रख पाएंगे। इससे शिकायत निवारण प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आसान, तेज और प्रभावी होगी।

Join us on:

Leave a Comment