Shilp Sampada Term Loan Haryana: हरियाणा सरकार पारंपरिक कला और हस्तशिल्प से जुड़े पिछड़ा वर्ग के कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिल्प संपदा सावधि ऋण योजना (Shilp Sampada Term Loan Scheme) चला रही है। हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम की इस योजना के तहत पात्र शिल्पकारों को अपना व्यवसाय शुरू करने या उसका विस्तार करने के लिए 10 लाख रुपये तक का सावधि ऋण (Term Loan) उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा और अन्य शिल्प आधारित व्यवसायों से जुड़े कारीगरों को संगठित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें निजी साहूकारों पर निर्भर न रहना पड़े और वे आधुनिक संसाधनों के साथ अपना कारोबार आगे बढ़ा सकें।
योजना के प्रमुख लाभ
- 10 लाख रुपये तक का सावधि ऋण (Term Loan)
- रियायती ब्याज दर पर वित्तीय सहायता
- उपकरण, कच्चा माल और कार्यशाला स्थापित करने के लिए लोन
- कंप्यूटर, CAD डिजाइन और अन्य आधुनिक तकनीकों का निशुल्क प्रशिक्षण (Free Training)
- स्वरोजगार को बढ़ावा और कारोबार के विस्तार में मदद
- आसान किस्तों में ऋण चुकाने की सुविधा
पात्रता (Eligibility)
- आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी हो।
- हरियाणा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पिछड़ा वर्ग से संबंधित हो।
- आयु 18 से 55 वर्ष के बीच हो।
- परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर हो।
- शिल्प आधारित व्यवसाय कर रहा हो या शुरू करने की योजना हो।
किन्हें नहीं मिलेगा लाभ
- मान्यता प्राप्त पिछड़ा वर्ग में शामिल न होने वाले आवेदक।
- राज्य या केंद्र सरकार की समान ऋण योजना का लाभ पहले से लेने वाले।
- सरकारी ऋण की अदायगी में डिफॉल्टर व्यक्ति।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदक अपने जिले के हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम के कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र में व्यवसाय, आय और ऋण संबंधी जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला प्रबंधक के पास जमा करना होगा। आवेदन की जांच के बाद स्वीकृति मिलने पर लोन की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
ये भी पढ़ें- हरियाणा में खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, सीएम सैनी ने बांटे 20.59 करोड़ रुपये के कैश अवॉर्ड
जरूरी दस्तावेज
- पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र
- हरियाणा निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाते का विवरण
- परियोजना रिपोर्ट या व्यवसाय का विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो






