पंजाब में 516 कर्मचारियों को मिली पक्की नौकरी, CM भगवंत मान ने खत्म किया लंबा इंतजार

SHARE:

CM Bhagwant Mann distributed appointment letters to 516 daily wage employees : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के 516 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही पंजाब से कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा। स्थायी किए गए कर्मचारियों में 464 पुरुष और 52 महिलाएं शामिल हैं। ये कर्मचारी पिछले 20 से 25 वर्षों से ड्राइवर, चौकीदार, पोर्टर और अन्य पदों पर दैनिक वेतनभोगी के रूप में काम कर रहे थे। ये सभी कर्मचारी पंजाब के 18 जिलों से हैं।

नियमों में दी गई छूट

सरकार ने कर्मचारियों को नियमित करने के लिए आयु और शैक्षणिक योग्यता के नियमों में भी राहत दी है। इनमें 9 कर्मचारियों को आयु सीमा में, 439 कर्मचारियों को शैक्षणिक योग्यता में और 58 कर्मचारियों को आयु व शैक्षणिक योग्यता दोनों में छूट देकर नियमित किया गया।

237 कर्मचारियों को मिला प्रमोशन

मुख्यमंत्री ने बताया कि वन विभाग के 237 कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबे समय से लंबित पदोन्नति (प्रमोशन) को भी मंजूरी दे दी गई है।

कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग व्यवस्था होगी खत्म

भगवंत मान ने कहा कि सरकार जल्द ही राज्य में कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त कर कर्मचारियों को सीधे सरकारी व्यवस्था के तहत लाएगी। इससे कर्मचारियों को बेहतर वेतन, छुट्टियां और नौकरी की सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य विभागों के अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया भी जारी है और कानूनी अड़चनों को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

also read: महिलाओं के चेहरों पर आई मुस्कान, पंजाब सरकार की योजना से खातों में पहुंचे हजारों रुपये

पिछली सरकारों पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला वर्षों पहले लिया जाना चाहिए था, लेकिन पिछली सरकारों ने कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनता और कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा कर रही है।

हर जिले में लगाए जाएंगे 6.5 लाख पौधे

पर्यावरण संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री ने एक और बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब के हर जिले में 6.5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पूरे राज्य में करीब 1.5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी विस्तृत योजना जल्द जारी की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment