पंजाब-हरियाणा में आज से टोल टैक्स महंगा, 8 टोल प्लाजा पर बढ़ीं नई दरें, सफर से पहले देखें लेटेस्ट रेट

SHARE:

Toll tax becomes costlier in Punjab and Haryana: पंजाब और हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब अधिक टोल टैक्स देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 14 जुलाई से आठ प्रमुख टोल प्लाजा पर यूजर फीस में संशोधन लागू कर दिया है। नई दरों के तहत निजी कारों, हल्के मोटर वाहनों (LMV), बसों और ट्रकों के टोल शुल्क में 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी का असर संगरूर, चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन, फरीदकोट, बठिंडा, अबोहर और मौर से गुजरने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

इन टोल प्लाजा पर बढ़ी नई दरें

घुलाल टोल प्लाजा (चंडीगढ़-खरड़-लुधियाना, NH-5)

  • कार/LMV: 115 रुपये (सिंगल), 170 रुपये (रिटर्न)
  • बस/ट्रक: 390 रुपये (सिंगल), 580 रुपये (रिटर्न)

कोट करोर टोल प्लाजा (अमृतसर-तरनतारन-हरिके-फरीदकोट-बठिंडा, NH-15)

  • कार/LMV: 50 रुपये (सिंगल), 70 रुपये (रिटर्न)
  • बस/ट्रक: 165 रुपये (सिंगल), 250 रुपये (रिटर्न)

काला टिब्बा टोल प्लाजा (अबोहर-सिट्टो-गिन्नो-डबवाली मार्ग)

  • कार/LMV: 50 रुपये (सिंगल), 80 रुपये (रिटर्न)
  • बस/ट्रक: 175 रुपये (सिंगल), 265 रुपये (रिटर्न)

शेखपुरा टोल प्लाजा (मौर-रोमाना मंडी, NH-254)

  • कार/LMV: 55 रुपये (सिंगल), 85 रुपये (रिटर्न)
  • बस/ट्रक: 185 रुपये (सिंगल), 280 रुपये (रिटर्न)

also read: फतेहगढ़ साहिब में सनसनी, बेअदबी के आरोपी की घर में घुसकर हत्या

लेहराबेगा टोल प्लाजा (तपा-बठिंडा, NH-7)

  • कार/LMV: 80 रुपये (सिंगल), 120 रुपये (रिटर्न)
  • बस/ट्रक: 270 रुपये (सिंगल), 400 रुपये (रिटर्न)

खुइयां सरवर टोल प्लाजा (मलोट-अबोहर बाईपास-साधूवाली, NH-7)

  • Car/LMV: 105 रुपये (सिंगल), 155 रुपये (रिटर्न)
  • बस/ट्रक: 350 रुपये (सिंगल), 520 रुपये (रिटर्न)

कालाझार टोल प्लाजा (पटियाला बाईपास, NH-64)

  • कार/LMV: 115 रुपये (सिंगल), 175 रुपये (रिटर्न)
  • बस/ट्रक: 390 रुपये (सिंगल), 585 रुपये (रिटर्न)

पैंड टोल प्लाजा (संगरूर-डोगल कलां, NH-52)

  • कार/LMV: 95 रुपये (सिंगल), 145 रुपये (रिटर्न)
  • बस/ट्रक: 325 रुपये (सिंगल), 485 रुपये (रिटर्न)

क्यों बढ़ा टोल (Toll tax) ?

NHAI के अनुसार, टोल शुल्क में यह संशोधन Wholesale Price Index (WPI) से जुड़े नए टोलिंग फ्रेमवर्क के तहत किया गया है। प्राधिकरण ने यूजर फीस की गणना के लिए 1.641 WPI लिंकिंग फैक्टर को फिर से लागू किया है।

NHAI ने क्या कहा?

NHAI अधिकारियों का कहना है कि पिछले वर्ष कुछ टोल प्लाजा पर यूजर फीस कम की गई थी। संशोधित फ्रेमवर्क लागू होने के बाद अब दरों को दोबारा सामान्य स्तर पर लाया गया है। अधिकांश टोल प्लाजा पर बढ़ोतरी बेहद मामूली रखी गई है। हालांकि 50 से अधिक टोल प्लाजा पर नई दरों की अधिसूचना जारी की गई है, लेकिन ज्यादातर स्थानों पर शुल्क में केवल मामूली बढ़ोतरी की गई है।

 

Join us on:

Leave a Comment