CM मान का विपक्ष पर हमला, बोले- सरकार बनाने से पहले 60 सीटें जीतकर दिखाएं

SHARE:

CM Bhagwant Mann attacks the opposition: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को मुकेरियां पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल आज बेअदबी से जुड़े कानून का विरोध कर रहा है, लेकिन पहले यह बताए कि जब पांच बार उनकी सरकार थी, तब उन्होंने ऐसा कानून क्यों नहीं बनाया।

‘विपक्ष सत्ता में आया तो बंद हो जाएंगी सुविधाएं’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर भविष्य में कांग्रेस, भाजपा या शिरोमणि अकाली दल में से कोई भी सत्ता में आता है, तो सबसे पहले जनता को मिल रही सुविधाएं बंद कर देगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लोगों के हित में लगातार फैसले ले रही है और इसी वजह से विपक्ष परेशान है।

‘पहले 60 सीटें जीतकर दिखाएं’

भगवंत मान ने विपक्ष के मुख्यमंत्री बनने के दावों पर भी तंज कसते हुए कहा कि पहले वे 60 सीटें जीतकर दिखाएं, उसके बाद सरकार बनाने की बात करें। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास इतना जनसमर्थन नहीं है कि वह सरकार बनाने का दावा कर सके।

ये भी पढ़ें- AAP का बड़ा फैसला! बठिंडा देहात से गुपाल सिंह बने हलका इंचार्ज, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के पंजाब दौरे को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं को एक बस में बैठाकर पंजाब की यात्रा कराने की बात कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस नेता बस में तो साथ बैठ जाएंगे, मगर उतरते समय आपस में लड़कर ही बाहर आएंगे।

मुकेरियां के विकास को लेकर किए वादे

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि मुकेरियां में जमीन उपलब्ध कराई जाती है, तो यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक सरकारी कॉलेज बनाया जाएगा। इसके अलावा हाजीपुर और मुकेरियां के सरकारी अस्पतालों को भी आधुनिक सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

 

Join us on:

Leave a Comment