Haryana leads 2,960 MBBS seats for 2026-27: चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की ओर से जारी 2026-27 शैक्षणिक सत्र की MBBS सीट मैट्रिक्स के अनुसार, हरियाणा उत्तरी भारत में सबसे अधिक 2,960 MBBS सीटों वाला राज्य बन गया है। ये सीटें राज्य के 18 मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध होंगी। इस साल राज्य में 250 नई MBBS सीटें जोड़ी गई हैं, जबकि बाकी सीटों का नवीनीकरण किया गया है। खास बात यह है कि सभी नई सीटें निजी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ाई गई हैं।
8 सरकारी कॉलेजों में 1,060 सीटें
हरियाणा के आठ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इस वर्ष कुल 1,060 MBBS सीटें उपलब्ध रहेंगी। हालांकि सरकारी कॉलेजों में सीटों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें- शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं की योजनाओं का जिक्र, CM मान ने गिनाईं सरकार की बड़ी उपलब्धियां
सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सीटें इस प्रकार हैं-
- पंडित बी.डी. शर्मा पीजीआईएमएस, रोहतक – 250 सीटें
- ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद – 150 सीटें
- बीपीएस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन, सोनीपत – 120 सीटें
- कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, करनाल – 120 सीटें
- शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ – 120 सीटें
- पंडित नेकी राम शर्मा मेडिकल कॉलेज, भिवानी – 100 सीटें
- महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज, कोरियावास – 100 सीटें
- श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद – 100 सीटें
निजी मेडिकल कॉलेजों में 1,900 सीटें
राज्य के 10 निजी मेडिकल कॉलेजों में कुल 1,900 MBBS सीटें होंगी। इन्हीं कॉलेजों में इस वर्ष 250 नई सीटों का इजाफा किया गया है।
प्रमुख निजी कॉलेजों में-
- आदेश मेडिकल कॉलेज, शाहबाद – 250 सीटें
- वर्ल्ड कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, झज्जर – 250 सीटें
- एमएम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मुलाना – 250 सीटें (50 नई सीटें)
- अल-फलाह स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज, फरीदाबाद – 200 सीटें
- एमएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, सादोपुर – 200 सीटें (50 नई सीटें)
- एन.सी. मेडिकल कॉलेज, पानीपत – 200 सीटें
- फैकल्टी ऑफ मेडिसिन एंड हेल्थ साइंसेज, गुरुग्राम – 200 सीटें (50 नई सीटें)
- अमृता स्कूल ऑफ मेडिसिन – 150 सीटें
- महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा – 100 सीटें
- संस्कारम स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज – 100 सीटें (इस वर्ष नया संस्थान)
NEET अभ्यर्थियों को मिलेगा बड़ा फायदा
राज्य में MBBS सीटों की संख्या बढ़ने से NEET-UG 2026 के अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के अधिक अवसर मिलेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि सीटों में वृद्धि से प्रतिस्पर्धा का दबाव कुछ हद तक कम होगा और हरियाणा मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में और मजबूत होगा। राष्ट्रीय स्तर पर इस वर्ष 1.36 लाख से अधिक MBBS सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें हरियाणा ने उत्तरी भारत में सबसे अधिक सीटों के साथ अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है।





