Mavaan-Dhiyan Satkar Yojana: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 1 अगस्त को पठानकोट के दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान वे पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण मावां-धीयां सत्कार योजना’ का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत माताओं और बहनों के बैंक खातों में सीधे वित्तीय सहायता भेजी जाएगी।
विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री
इस संबंध में पठानकोट में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पंजाब सरकार की जनहितैषी नीतियों और जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. स्वर्ण सलारिया ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
ये भी पढ़ें- मान सरकार 1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृन्दावन और ऋषिकेश की मुफ्त तीर्थयात्रा प्रदान प्रदान करवाएगी
पठानकोठ और आसपास के क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण दौरा
पठानकोट और आसपास के क्षेत्रों के लिए इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण से संबंधित कई योजनाओं के बारे में जानकारी भी साझा की जा सकती है।






