हरियाणा के खिलाड़ियों ने बढ़ाया भारत का गौरव, सीएम सैनी ने दोहराया खेलेंगे हरियाणा, जीतेंगे हरियाणा’ का संकल्प

SHARE:

CWG 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में देश को कुल 13 स्वर्ण पदक मिले हैं, जिनमें से सात हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं। उन्होंने ‘खेलेंगे हरियाणा, जीतेंगे हरियाणा’ का संकल्प दोहराते हुए कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने फिर देश का गौरव बढ़ाया है।  

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई और शुभकामनायें 

मुख्यमंत्री सैनी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुुए कहा कि बॉक्सिंग और जैवलिन में उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। रेवाड़ी की पैरा एथलेटिक्स शर्मीला ने गोल्ड मेडल, भिवानी की बॉक्सर प्रीति पंवार, जैसमीन लम्बोरिया, साक्षी चौधरी, सचिन सिवाच, प्रिया घनघस व हिसार के बाक्सर अंकुश ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। 

हरियाणा ने सात स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीते  

राष्ट्रमंडल खेलों में पानीपत के जेवलीन थ्रो नीरज चोपड़ा और हांसी के बॉक्सर नरेन्द्र बेरवाल ने रजत मेडल जीता है। भिवानी की एथलेटिक्स सीमा डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक विजेता बनी है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है। 

Also read: लुधियाना में सीएम भगवंत मान ने दो प्रतिष्ठित स्कूलों का किया उद्घाटन

हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की 

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि हरियाणा सरकार खेलों और खिलाड़ियों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नई खेल नीति के तहत प्रभावी कदम उठाए हैं। 

खेल नीति के तहत सरकारी नौकरियों के अलावा खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार भी दिए जाते 

मुख्यमंत्री ने बताया कि खेल नीति के तहत सरकारी नौकरियों के अलावा खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार भी दिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडोर स्टेडियम, सिंथेटिक ट्रैक और विश्व स्तरीय अकादमियां स्थापित की जा रही हैं। ग्राम स्तर पर खेल नर्सरी और नए खेल के मैदान विकसित किए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि राज्य भर में व्यायामशालाएं भी खोली गई हैं। महिला सशक्तिकरण की पहलों के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए विशेष खेल छात्रवृत्तियां और मुफ्त कोचिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Join us on:

Leave a Comment