हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, अब मात्र 20 रुपये में घर-घर में होगी खाने-पीने की चीजों की जांच

SHARE:

Haryana Food Testing available at your doorstep: हरियाणा सरकार ने खाने-पीने के चीजों में मिलावट को रोकने के लिए महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है। अब हरियाणावासियों को खाने-पीने की चीज का टेस्ट करवाने के लिए लैब (Lab) के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों से बचाना है। 

आम लोग भी अपने घर के आसपास इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे 

 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया  कि सरकार की ओर से जारी की गई इस पहल का उद्देश्य लोगों को मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों से बचाना तथा खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। मोबाइल लैब बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों, मेलों और विशेष जांच अभियानों दौरान मौके पर ही खाद्य नमूनों की जांच करेंगी। इसके साथ ही आम लोग भी अपने घर के आसपास इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। 

122 नमूने एकत्रित किए गए 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने घेवर और फिरनी की विशेष जांच शुरू कर दी है। 6 जुलाई से 2 अगस्त के बीच प्रदेशभर से 122 नमूने एकत्रित किए गए। अब तक जांचे गए 18 नमूनों में 15 खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए गए हैं जबकि 3 नमूने फेल मिले हैं। बाकी नमूनों की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में लिंगानुपात में आयी भारी गिरावट, सरकार की बढ़ी टेंशन

Join us on:

Leave a Comment