ताबड़तोड़ गोलियां से दहल उठा चरखी-दादरी, थाने के बाहर 6 लोगों को मारी गोली

SHARE:

Charkhi Dadri firing incident near police station: हरियाणा का चरखी-दादरी शहर गोलियों की गूंज से दहल उठा। गुरुवार को सिटी पुलिस थाने के सामने दो गुटों के बीच जमकर झड़प हो गई। इस झड़प के दौरान अंधाधुंध फायरिंग हुई जिसमें 6 लोगों को गोलियां लग गई। आनन-फानन में घायल लोगों को  सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रोहतक पीजीआई रेफर किया गया

दो युवकों की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उन्हें सिविल अस्पताल से रोहतक  पीजीआई में रेफर कर दिया गया है। इस घटना की सूचना प्राप्त होते ही डीएसपी कप्तान सिंह और डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। इस घटनाक्रम में घायल हुए लोगों की पहचान अंकित मानकावास, कीर्तिमान हिसार, कृष्ण महेंद्रगढ़, सूरज मानहेरू, अंकित भिवानी, विजय उर्फ सन्नी हिसार और अमित फतेहगढ़ के रूप में हुई है। 

हरियाणा विशेष मतदाता सूची संशोधन के तहत 42.69 लाख नोटिस जारी किए गए

पूरे इलाके की घेराबंदी हुई

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। घटनास्थल के दोनों ओर सड़क को ब्लॉक कर दिया गया, जबकि आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार तलाश कर रही है। पुलिस इस पूरे मामले की तलाश में जुटी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment