कांवड यात्रा को लेकर गुरुग्राम पुलिस का बड़ा फैसला, भारी वाहनों के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे और KMP एक्सप्रेसवे का उपयोग करने की सलाह

SHARE:

Kanwar Yatra 2026: गुरुग्राम पुलिस ने चल रही कांवड़ यात्रा और पवित्र सावन महीने को देखते हुए कांवड़ियों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन व्यवस्था की है। यातायात योजना के तहत, अधिकारियों ने प्रमुख सड़कों पर भीड़भाड़ को कम करने और तीर्थयात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए 9 अगस्त से 11 अगस्त, 2026 तक भारी वाहनों के लिए एक विशेष यातायात सलाह जारी की है। 

द्वारका एक्सप्रेसवे और कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे का उपयोग करने की सलाह  

इन दिशानिर्देशों के अंर्तगत, दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए राजस्थान, झज्जर, रेवाड़ी, पटौदी, नूह और फरीदाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मुख्य गलियारों से बचने और इसके बजाय द्वारका एक्सप्रेसवे और कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे का उपयोग करने की सलाह दी गई है। कांवड़ियों को राहत प्रदान करने के लिए तीर्थयात्रा मार्गों पर विशेष विश्राम स्थल और पेयजल केंद्र स्थापित किए गए हैं। मार्गों पर तैनात अधिकारियों को यात्रियों के प्रति सहायक और सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में ‘पर्ची-खर्ची’ युग खत्म, योग्यता के आधार पर मिल रही हैं नौकरियां: CM सैनी

केवल जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करने की सलाह

गुरुग्राम पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे डायवर्जन अवधि के दौरान धैर्य रखें, निर्देशों का पालन करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का अनुसरण करें। इसने नागरिकों को सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वाले पोस्ट पर विश्वास न करने और उसे साझा न करने की सलाह भी दी है। कहा गया है कि केवल जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करने को कहा है। 

 

Join us on:

Leave a Comment