Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana: आज (10 अगस्त) को सीएम नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ वितरण किया। सीएम ने लाभ वितरण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के साथ बात की।
10 किस्तों में 2 हजार 42 करोड़ 31 लाख रुपये की राशि जारी
सैनी ने कहा कि आज दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दसवीं किस्त जारी की गई है। योजना के तहत 9 लाख 98 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में 209 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि डाली गई। अब तक 10 किस्तों में 2 हजार 42 करोड़ 31 लाख रुपये की राशि दी जा चुकी है।
34 लाख 93 हजार 978 लाभार्थियों के खातों में डाली गई राशि
15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत आज 1124 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि खातों में डाली गई। यह राशि सीधे 34 लाख 93 हजार 978 लाभार्थियों के खातों में डाली गई। डीबीटी के माध्यम से यह भुगतान किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि हमारी पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
ये भी पढ़ें- शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 की नीलामी में संवीर सिंह की धमाकेदार एंट्री, बने सबसे महंगे खिलाड़ी बने
83536 परिवारों को 3152 करोड़ 48 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली
सीएम ने कहा कि आज दयालु योजना के तहत 6224 परिवारों को 234 करोड़ 77 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान हुई है। इसे मिलाकर अब तक कुल 83536 परिवारों को 3152 करोड़ 48 लाख रुपये की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है। हर घर हर गृह योजना के तहत 4 लाख 93 हजार 434 बहनों के खातों में जून महीने की सब्सिडी भी डाली गई है।






