BJP took out a Tiranga Yatra in Kaithal and Gohana: बधुवार को हरियाणा के कैथल और गुहाना में शहीदों को नमन करते हुए और तिरंगा के सम्मान में बीजेपी ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ-साथ युवाओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वंदे मातरम और भारत माता की जय-जयकार से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। कई जगहों पर लोगों ने फूलों की बारिश कर यात्रा का स्वागत किया।
देशभक्ति और शहीदों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा
बीजेपी ने कैथल में की ओर से देशभक्ति और शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। यात्रा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में यात्रा में भाग लिया, जबकि पूर्व विधायक लीला राम व जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी यात्रा के संयोजक रहे। तिरंगा यात्रा जिमखाना क्लब से शुरू हुई और पिहोवा चौक, करनाल रोड तथा सचिवालय चौक से होते हुए लाला चरणदास शोरेवाला मार्ग पर पहुंची।
ये भी पढ़ें- पानीपत के सरकारी स्कूल में छात्रों के साथ दुर्व्यवहार, हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
सैकड़ों मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, गाडिय़ां, कंबाइन और अन्य वाहन तिरंगा लेकर कतारबद्ध होकर चले
अर्चना गुप्ता ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी और सुरक्षा के लिए असंख्य शहीदों ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। इनमें से अनेक शहीद ऐसे हैं, जिनकी चर्चा तक नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि इन वीरों ने अपने परिवार की चिंता किए बिना भारत माता के चरणों में अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। ऐसे सभी वीर शहीदों को नमन और श्रद्धांजलि देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यात्रा के दौरान सैकड़ों मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, गाडिय़ां, कंबाइन और अन्य वाहन तिरंगा लेकर कतारबद्ध होकर चले। शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।






