यूरिया की कालाबजारी पर बड़ी कार्रवाही, मुख्यमंत्री फ्लाइंड स्क्वाड और कृषि विभाग ने मारा छापा

SHARE:

Chief Minister’s Flying Squad and the Department of Agriculture and Farmers’ Welfare team action: हरियाणा में लगातार यूरिया की कालाबाजारी और अन्य उत्पादों को जबरन यूरिया के साथ मिलाकर बेचने की शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री की फ्लाइंग स्क्वाड और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीम सख्ते में आ गई है। हाल ही में दोनों टीमों ने मिलकर संयुक्त कार्रवाही करते हुए हिसार जिले के अग्रोहा कस्बे में एक उर्वरक और बीज की दुकान पर छापा मारा। 

अवैध गतिविधियों के बारे में मिली थी सूचना

सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, यह छापा किसान सेवा केंद्र पर मारा गया। मुख्यमंत्री की फ्लाइंग स्क्वाड, हिसार रेंज की प्रभारी सुनैना और कृषि विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम को दुकान में चल रही अवैध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। 

267 रुपये प्रति बोरी के बजाय 300 रुपये प्रति बोरी वसूले गई रकम

जांच के दौरान अधिकारियों को ऐसे सबूत मिले जिनसे पता चला कि एक किसान से निर्धारित 267 रुपये प्रति बोरी के बजाय 300 रुपये प्रति बोरी वसूले गए थे। टीम ने दुकान के स्टॉक, बिक्री रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की और यूरिया की बिक्री में अनियमितता पाई। संयुक्त टीम ने बाद में डीलर के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए अग्रोहा पुलिस को शिकायत सौंपी। 

ये भी पढ़ें- पंजाब के 4 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

किसानों को खाद निर्धारित दर से अधिक दामों पर बेचा गया

अधिकारियों ने बताया कि दुकान में यूरिया के 5,000 से अधिक बोरे मौजूद थे, इसके बावजूद किसानों को खाद निर्धारित दर से अधिक दामों पर बेचा जा रहा था। सुनैना ने कहा कि सरकार किसानों को रियायती दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराती है और अधिकृत डीलर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत नहीं वसूल सकते। उन्होंने आगे कहा कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

 

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें