हरियाणा कैबिनेट की बैठक होगी आज, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

SHARE:

Haryana Cabinet: आज हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि तय की जाएगी। अगस्त के आखिरी या सितंबर के पहले सप्ताह में विधानसभा सत्र बुलाया जा सकता है। 

चार प्रस्तावाें पर भी हो सकता है विचार 

दोपहर 3 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल स्थित मुख्य कमेटी रूम में होने वाली कैबिनेट बैठक में उन चार प्रस्तावाें पर भी विचार किया जा सकता है, जिन्हें विगत 28 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में लंबित रखा गया था। इसके साथ ही विधानसभा में पारित किए जाने वाले विधेयकों के प्रारूप को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। 

आधा दर्जन से अधिक विधेयक होंगे पारित 

मानसून सत्र में आधा दर्जन से अधिक विधेयक पारित होंगे। इनमें प्रशासनिक सुधार, विभागीय नियमों में संशोधन और जनहित से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं। संबंधित विभागों के मंत्री संशोधित विधेयकों का ड्राफ्ट कैबिनेट के सामने रखेंगे, जिससे इनको आखिरी रूप दिया जाएगा। आज होने वाली कैबिनेट बैठक में मानसून सत्र की तारीख तय होना सबसे अहम फैसला माना जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- हरियाणा की ग्लोबल सिटी को मिलेगी तेज रफ्तार, 3 महीने में पूरा हो जाएगा काम

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें