Mawan-Dhiyan Satkar Yojana: पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। नव पंजीकृत महिलाओं को जल्द ही धनराशि मिलेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सत्कार योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि योजना के तीसरे चरण की धनराशि जल्द ही जारी की जाएगी।
75 लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इस योजना के लिए 75 लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि शेष महिलाओं के खातों में भी जल्द ही धनराशि भेज दी जाएगी। लगभग 10 लाख और महिलाओं के खातों में धनराशि भेजी जाएगी। अब तक लगभग 65.62 लाख महिलाओं के खातों में धनराशि प्राप्त हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र के संस्कृत स्कूल ने पढ़ाई और सुविधाओं के मामले में हासिल किया दूसरा स्थान, CM सैनी ने जमकर तारीफ की






