CM Saini big action on Karnal Encounter: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल एनकाउंटर पर बड़ा एक्शन लिया है। इन पूरे मामले की जांच अब ADGP संजय कुमार को सौंपी गई है। सरकार की ओर से इस पूरे मामले की जांच से जुड़े पूरे घटनाक्रम और उठ रहे सवालों की निष्पक्ष पड़ताल कराने का फैसला लिया गया है।
हर्ष एनकाउंटर के बाद रोड समाज के लोगों में नाराजगी
आपको बता दें कि करनाल में हर्ष एनकाउंटर के बाद रोड समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिली। समाज के प्रतिनिधियों ने मिलकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी और इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधियों ने एनकाउंटर की परिस्थितियों और पुलिस कार्रवाई को लेकर अपनी आपत्तियां रखी थीं।
ADGP संजय कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सरकार ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जिम्मेदारी एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार को सौंपी है। जांच में एनकाउंटर से पहले और बाद की पूरी परिस्थितियों, पुलिस की कार्रवाई और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।
ये भी पढ़ें- हरियाणा में संपत्ति हस्तांतरण पर स्टांप शुल्क में छूट का लाभ बेटी के बच्चों को भी मिलेगा






