Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत वार्षिक पारिवारिक आय पात्रता सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है, जिससे इस योजना के दायरे में अधिक महिलाएं आ सकेंगी।
नई पात्र महिलाओं के लिए पंजीकरण पोर्टल शीघ्र ही खोला जाएगा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें 2,100 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। नई पात्र महिलाओं के लिए पंजीकरण पोर्टल शीघ्र ही खोला जाएगा।
पात्र महिलाओं को अन्य सरकारी योजनाओं के भी मिलते रहेंगे लाभ
मुख्यमंत्री सैनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाली या इसके लिए पंजीकरण कराने वाली महिलाएं अन्य सरकारी योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करना जारी रख सकेंगी।
मुख्यमंत्री सैनी ने 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को 5 लाख टैब उपलब्ध कराने की दी मंजूरी






