हिसार पुलिस ने ड्रग तस्करों की 2.09 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त

SHARE:

Hisar Police confiscated the assets of drug smugglers: हिसार पुलिस ने पिछले आठ महीनों में जिले में नशीले पदार्थों के तस्करों से संबंधित 2.09 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

पुलिस मादक पदार्थों के तस्करों की वित्तीय संपत्तियों को बना रही है निशाना

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 68-एफ के तहत की गई है। अवैध मादक पदार्थों के व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत पुलिस मादक पदार्थों के तस्करों की वित्तीय संपत्तियों को निशाना बना रही है। हिसार एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी से उत्पन्न धन के प्रवाह को रोकना और इस व्यापार के इर्द-गिर्द बने नेटवर्क को कमजोर करना है।  उन्होंने कहा, “पुलिस ने मादक पदार्थों के व्यापार से निपटने के लिए तीन-सूत्रीय दृष्टिकोण अपनाया है, जिसमें मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार करना, उनके नेटवर्क को तोड़ना और उनकी अवैध कमाई के स्रोतों के खिलाफ कार्रवाई करना शामिल है।” 

गुरुग्राम में पार्किंग विवाद को लेकर कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक पर लोहे की रॉड से हुआ हमला

मादक पदार्थों की तस्करी के माध्यम से हासिल की गई संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाही 

एसपी ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के माध्यम से हासिल की गई संपत्तियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी संपत्तियों की पहचान करने और उनके मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने के अभियान को तेज किया जाएगा। 

 

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें