पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे पंजाब, राजा वारिंग ने किया उनका स्वागत

SHARE:

Sachin Pilot has arrived in Punjab: आज चंडीगढ़ में कांग्रेस द्वारा किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट पंजाब पहुंच चुके हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने उनका स्वागत किया है।

जल्द ही कांग्रेस सचिन पायलट के नेतृत्व में चंडीगढ़ में करेगी विरोध प्रदर्शन 

इसी बीच, पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी और प्रताप सिंह बाजवा भी कांग्रेस कार्यालय पहुंच चुके हैं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन की तैयारियों में जुटे हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि कांग्रेस जल्द ही सचिन पायलट के नेतृत्व में चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन करेगी।

सोहना में छापेमारी के दौरान 49 कोडीन सिरप और 520 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त

पंजाब की धरती पर श्री सचिन पायलट का हार्दिक स्वागत 

राजा वारिंग ने ट्वीट किया, आज पंजाब के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। श्री सचिन पायलट पंजाब के अधिकारों, न्याय और जवाबदेही के लिए सरकार के खिलाफ शुरू की गई लड़ाई का नेतृत्व करेंगे। पंजाब कांग्रेस का हर कार्यकर्ता एकजुट है, हर आवाज पंजाब के पक्ष में है। कांग्रेस 2027 के लिए तैयार है एकजुट, मजबूत और पंजाब के प्रति प्रतिबद्ध।

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें