बहादुरगढ़ में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या, स्कूल परिसर में मिला शव

SHARE:

Youth murdered with a sharp-edged weapon in Bahadurgarh: बुधवार को बहादुरगढ़ उपमंडल के बलौर गांव में एक सरकारी स्कूल परिसर में सोल्धा गांव के नीरज नाम के युवक की हत्या कर दी गई। शव पर सीने और हाथ पर धारदार हथियार से कई घाव थे। 

शाम को घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा

नीरज गांव में खेती-बाड़ी का काम करता था। वह मंगलवार शाम को घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। बुधवार की सुबह पुलिस ने परिजनों को नीरज का शव मिलने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। 

प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ‘नशा मुक्ति’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भाई ने गांव के युवकों पर हत्या का जताया शक

मृतक के भाई हकीकत ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि वह दिल्ली की कोर्ट में काम करते हैं। हकीकत को शक है कि गांव के ही गौरव और उसके साथियों का ही उनके भाई नीरज की हत्या में हाथ है। परिजनों के अनुसार, नीरज का गौरव और उसके साथियों के साथ पहले झगड़ा हुआ था। इस दौरान गौरव के पैर में भी चोट लगने की बात सामने आई है। बताया गया है कि गौरव के पिता ने नीरज के घर पहुंचकर परिवार को झगड़े की जानकारी दी थी। गुस्साए परिजनों से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा किए।

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें