टिकाऊ खेती को बढ़ावा देगा ‘खेत बचाओ अभियान’: शिवराज सिंह चौहान

SHARE:

Khet Bachao Abhiyan: ‘खेत बचाओ अभियान’ संतुलित उर्वरक उपयोग, फसल चक्र और फसल अवशेषों (पराली) के प्रभावी प्रबंधन पर केंद्रित होगा। केंद्र सरकार का लक्ष्य इस अभियान के जरिए एक करोड़ किसानों तक पहुंचना है। किसानों को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग के प्रति आगाह किया और कहा कि इससे मिट्टी की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि यह अभियान वैज्ञानिक जानकारी फैलाएगा और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देगा। पराली प्रबंधन के लिए हरियाणा के किसानों की तारीफ करते हुए, उन्होंने उनसे फसल अवशेष न जलाने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि ऐसा करने से फायदेमंद कीड़े मर जाते हैं, वायु प्रदूषण होता है और लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

सॉइल हेल्थ कार्ड’ के सुझावों का पालन करने की सलाह

 कृषि मंत्री चौहान ने किसानों से अपनी मिट्टी की जांच कराने और ‘सॉइल हेल्थ कार्ड’ (मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड) के सुझावों का पालन करने को कहा। उन्होंने सलाह दी कि उर्वरकों के इस्तेमाल को लेकर पड़ोसियों से होड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि पोषक तत्वों का संतुलित प्रबंधन खेती की लागत को कम कर सकता है और साथ ही मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को भी बनाए रख सकता है। खुद को किसानों का सेवक बताते हुए  कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करेगी।

1 एकड़ में प्राकृतिक खेती अपनाएं

प्राकृतिक खेती को लेकर जताई गई चिंताओं पर उन्होंने कहा कि अगर इसे वैज्ञानिक तरीके से किया जाए, तो इससे अच्छा मुनाफा मिल सकता है। उन्होंने 3 से 5 एकड़ जमीन वाले किसानों को सलाह दी कि वे शुरुआत में केवल 1 एकड़ में प्राकृतिक खेती अपनाएं और फिर धीरे-धीरे इसका विस्तार करें।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जापानी हॉकी टीम पहुंची मोहाली

इस बातचीत में देसी मवेशियों के संरक्षण, देसी गाय के दूध के लिए बेहतर दाम, ‘सेक्स-सॉर्टेड सीमेन’ तकनीक और प्राकृतिक खेती में गोबर व गोमूत्र की भूमिका जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी, ICAR के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट, कृषि वैज्ञानिक और प्रगतिशील किसान मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment