15 नवंबर से आम जनता के लिए खुल जाएगा अंबाला शहीद स्मार्क, एक महीने तक प्रवेश शुल्क माफ

SHARE:

Ambala Shaheed Smarak: कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को घोषणा की कि अंबाला छावनी में स्थित शहीद स्मारक 15 नवंबर से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। पहले महीने के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा, लेकिन प्रतिदिन अधिकतम 500 लोगों को ही प्रवेश मिलेगा।

9 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच स्मारक देखने आ सकेंगे

इस स्मारक का उद्घाटन कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। विज ने बताया कि लोग सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच स्मारक देखने आ सकेंगे।

एक महीने के लिए प्रवेश शुल्क माफ करने का निर्णय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर एक महीने के लिए प्रवेश शुल्क माफ करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, प्रतिदिन आने वाले लोगों की संख्या की सीमा 500 ही रहेगी।

निःशुल्क प्रवेश के दौरान भी लोगों को टिकट बुक करना होगा

उन्होंने स्पष्ट किया कि निःशुल्क प्रवेश के दौरान भी लोगों को टिकट बुक करना होगा। टिकट की बुकिंग वेबसाइट ambalawarmemorial.com के जरिए ऑनलाइन की जा सकती है। स्मारक परिसर में भी टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। विज ने कहा कि 1857 के विद्रोह के हजारों शहीदों को इतिहास में वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे।

मुख्यमंत्री मान का पंजाब को विश्व हॉकी मानचित्र पर स्थापित करने का सपना सच हो गया

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें