मान सरकार की ओर से किसानों को दिया गया बड़ा तोहफा

SHARE:

A major gift for farmers from the Mann government: पंजाब के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी है। पंजाब सरकार ने 2026-27 के लिए गन्ने का भाव बढ़ाकर 431 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। किसानों की सुविधा के लिए, राज्य की चीनी मिलें 25 नवंबर, 2026 से काम करना शुरू कर देंगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस संबंध में ट्वीट के जरिए जानकारी साझा की है।

 

उन्होंने ट्वीट किया, “खुशखबरी! पंजाब में किसानों के लिए गन्ने की कीमत बढ़ाकर 431 रुपये प्रति क्विंटल (2026-27 के लिए) कर दी गई है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है।” किसानों की सुविधा के लिए, राज्य की चीनी मिलें 25 नवंबर, 2026 से काम करना शुरू कर देंगी। हमारी सरकार किसानों की समृद्धि और उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

AAP की मोगा रैली से पहले CM मान और केजरीवाल लुधियाना में रुकेंगे

Join us on:

Leave a Comment