हरियाणा सरकार को बुजुर्गों को मुफ्त में कराएगी वारणसी की तीर्थ यात्रा, सीएम सैनी हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को करेंगे रवाना

SHARE:

Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana: ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत, राज्य सरकार अब बुजुर्गों के लिए वाराणसी की तीर्थ यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएगी। 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस यात्रा के लिए एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। चार दिन की इस निःशुल्क तीर्थ यात्रा के लिए पात्र वरिष्ठ नागरिकों से आवेदन आमंत्रित करने हेतु एक पोर्टल शुरू किया गया है।

‘सरल’ पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन

सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया ने सभी पात्र लाभार्थियों से जल्द से जल्द अपना पंजीकरण पूरा करने की अपील की है। पंजीकरण ‘सरल’ पोर्टल (https://saralharyana.gov.in) के माध्यम से किया जा सकता है। यात्रा के दौरान, तीर्थयात्रियों को वाराणसी के प्रमुख पवित्र स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। प्रत्येक तीर्थयात्री को एक ‘टूरिस्ट किट’ भी दी जाएगी। इस योजना का लाभ 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग उठा सकते हैं।

भाजपा सरकार गुरु रविदास के ‘बेगमपुरा’ के सपने को हकीकत में बदलने के लिए अथक प्रयास कर रही है: मुख्यमंत्री सैनी

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

इससे पहले, ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत राज्य सरकार ने बुजुर्गों के लिए अयोध्या, सोमनाथ मंदिर और महाराष्ट्र में श्री हजूर साहिब नांदेड़ की निःशुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की है। इस योजना के लिए पात्र होने हेतु, तीर्थयात्री के परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक और पात्र व्यक्ति पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

Join us on:

Leave a Comment