बीजेपी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए 23 प्रत्याशियों की सूची जारी की

SHARE:

Chandigarh Municipal Corporation  Election: बीजेपी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए 23 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मौजूदा मेयर सौरभ जोशी को एक बार फिर से टिकट मिला है और इस बार भी वह वार्ड नंबर 12 से चुनाव लड़ेंगे.

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस बार नगर निगम में बीजेपी ने ज्यादातर नए लोगों को टिकट दी है।  बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट में वार्ड नंबर 1 से गुरविंदर सिंह को उतारा गया है. इसके अलावा, वार्ड नंबर 4 से रविंदर लोहाट, वार्ड नंबर 6 से जगतार सिंह ढिल्लों, वार्ड नंबर 7 से अरविंद सिंह, वार्ड नंबर 8 से किरण सिंह और वार्ड नंबर 10 से देवेंद्र बबला को टिकट दिया गया है।

वहीं वार्ड नंबर 11 से सुमिता कोहली, वार्ड नंबर 12 से सौरभ जोशी, वार्ड नंबर 13 से सुखजीवन कौर, वार्ड नंबर 16 से रोहित घाबरी, वार्ड नंबर 17 से अधिवक्ता मीनाक्षी सिंह और वार्ड नंबर 18 से राजेश कुमार गुप्ता (बिट्टू) चुनाव लड़ेंगे। वार्ड नंबर 20 से अभय झा, वार्ड नंबर 21 से सुनीता कौर, वार्ड नंबर 22 से दीपक शर्मा, वार्ड नंबर 24 से दीपक महाजन, वार्ड नंबर 26 से रेखा सूद, वार्ड नंबर 27 से गुरबख्श रावत, वार्ड नंबर 28 से अमित मिश्रा और वार्ड नंबर 29 से प्रिया वहरोत्रा ​​को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इसके अतिरिक्त, बीजेपी ने वार्ड नंबर 33 से कंवरजीत सिंह राणा, वार्ड नंबर 34 से भूपेन्द्र शर्मा और वार्ड नंबर 35 से राजिंदर कुमार शर्मा को मैदान में उतारा है। चंडीगढ़ में 34 सीटों पर चुनाव होंगे।

बीजेपी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए 23 प्रत्याशियों की सूची जारी की

चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 34 वार्ड हैं। वार्ड 1 और 4 अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि वार्ड 29 एससी महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड 8, 11, 13, 17, 21 और 26 महिलाओं (सामान्य वर्ग) के लिए आरक्षित हैं। शेष वार्ड सामान्य श्रेणी में आते हैं। हालांकि, बीजेपी ने अभी तक सिर्फ 23 सीटों पर ही उम्मीदवारों की घोषणा की है. शेष सीटों के संबंध में अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है, क्योंकि पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन के कारण भाजपा को अकाली दल के लिए कुछ सीटें अलग रखनी होंगी और दोनों दल संयुक्त उम्मीदवार उतारेंगे।

Join us on:

Leave a Comment