आज से गुरुग्राम में दौड़ेगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, सीएम सैनी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

SHARE:

100 new electric buses to start running in Gurugram from today: आज गुरुग्राम में, मुख्यमंत्री नायब सैनी 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन बसों को गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) के बेड़े में शामिल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सेक्टर 48 स्थित ई-बस डिपो का उद्घाटन भी करेंगे। सेक्टर 48 के GMCBL बस डिपो में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करेंगे अध्यक्षता

सेक्टर 48 के GMCBL बस डिपो परिसर में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस मौके पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा की यूथ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज गुंजन को 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया

ट्रायल रन पूरे हो चुके हैं

विधायक मुकेश शर्मा ‘पहलवान’ ने बताया कि शहर में इन इलेक्ट्रिक बसों के सफल ट्रायल रन पूरे किए जा चुके हैं। दिवाली के बाद से ही इन बसों का अलग-अलग रूटों पर परीक्षण किया गया, जिसके दौरान तकनीकी और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में, यह कदम गुरुग्राम में आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल (ग्रीन) परिवहन व्यवस्था को अपनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उम्मीद है कि इस पहल से सड़कों पर निजी वाहनों का बोझ कम होगा और शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

सात एकड़ में बना अत्याधुनिक डिपो

नया ई-बस डिपो सेक्टर 48 में, सुभाष चौक और हीरो होंडा चौक को जोड़ने वाली सड़क के पास बनाया गया है। लगभग 7 एकड़ में फैले इस डिपो में 100 इलेक्ट्रिक बसों को रखने की क्षमता है। एक साथ 25 बसों को चार्ज करने की सुविधा,बसों का संचालन सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए यहाँ 25 हाई-स्पीड चार्जिंग स्टेशन लगाए गए हैं। इनकी मदद से कम समय में एक साथ 25 बसों को चार्ज किया जा सकता है। बसों के रखरखाव और मरम्मत के लिए डिपो में एक आधुनिक वर्कशॉप भी बनाई गई है।

किराया ₹15 से ₹35 के बीच

GMCBL द्वारा संचालित ये पूरी तरह से एयर-कंडीशन्ड (AC) इलेक्ट्रिक बसें, शहर के 25 सबसे व्यस्त और प्रमुख मार्गों पर चलेंगी। ये बसें मिलेनियम सिटी सेंटर, साइबर हब, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, द्वारका एक्सप्रेसवे और नए आवासीय सेक्टरों जैसी जगहों को आपस में जोड़ेंगी।

Join us on:

Leave a Comment