मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह की मौजूदगी में पूर्व राज्यसभा सासंद राज मोहिंदर सिंह मजीठिया आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

SHARE:

अमृतसर: विधानसभा हलका मजीठा में नगर कौंसिल चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। आज । शिरोमणि काली अलका वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यसभा सदस्य राज महेंद्र सिंह मजीठिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वरिष्ठ अकाली दल नेता, पूर्व विधायक हल्का मजीठा, पूर्व राज्यसभा सदस्य, चीफ खालसा दीवान के संरक्षक, खालसा कॉलेज के अध्यक्ष और मानद सचिव राजमोहिंदर सिंह मजीठा, पंजाब के पूर्व आरटीए आयुक्त हेम इंदर सिंह मजीठा और सुखदीप सिंह गिल मजीठा को आम आदमी पार्टी में शामिल किया।

इस खास मौके पर पार्टी में शामिल हुए नेताओं को आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। इससे उन्हें मजीठा निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले नगर परिषद चुनावों में काफी फायदा मिलेगा। राजमोहिंदर सिंह मजीठा को व्यापक अनुभव है और क्षेत्र में उनका बड़ा वोट बैंक है।

 

Join us on:

Leave a Comment