हरियाणा में अब सरकारी अस्पतालों की नहीं चलेगी मनमानी, बाहर की दवा लिखने पर होगी सख्त कार्रवाई

SHARE:

सोमवार (30 मार्च ) को मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा और प्रधान सचिव अरुण गुप्ता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हरियाणा के तमाम सरकारी अस्पतालों में दवा का रिकॉर्ड रियल टाइम सेंट्रलाइज्ड पोर्टल पर जारी होगा। किस अस्पताल में कौन सी दवा उपलब्ध है इसके बाद डॉक्टर्स को बताया जाए जिससे बाहर की दवा लिखने की जरूरत ही ना पड़े।

यदि इसके बावजूद कोई डॉक्टर पेशेंट की ओपीडी स्लिप पर बाहर की दवा लिखता है तो उसके साथ यह भी लिखना होगा कि ये दवा अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। बेवजह मरीजों की ओपीडी स्लिप पर बाहर की दवा लिखन वाले डॉक्टर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दवाओं की उपलब्धता और सुविधाओं के लिए सीएमओ की जवाबदेही तय की गई है।

मरीजों को ना हो किसी भी प्रकार की असुविधा

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान प्रदेश के तमाम सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों की स्थिति, ओपीडी प्रबंधन, डाक्टरों व स्टाफ की तैनाती, दवा एवं उपकरणों की खरीद प्रक्रिया और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जाए।

अस्पतालों में दवाओं की कमी स्वीकार्य नहीं 

मुख्यमंत्री ने कड़े स्वर में कहा कि सरकारी अस्पतालों में दवाओं की कमी किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी। दवाओं की खरीद को लेकर एक साल के लिए पैनल तैयार किया जाएगा। चार दिन पहले ही सीएमओ पैनल में शामिल एजेंसियों को जानकारी दे देंगे कि कौन सी दवा उपलब्ध नहीं है।

10 जिलों में अपडेट पूरे

तमाम सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन, एमआरआइ सहित अन्य उन्नत चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 जिलों में आवश्यक अपडेट पूरे किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बाकी 13 जिलों में इन सुविधाओं से संबंधित कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। अस्पतालों में डाक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए नायब ने कहा कि मरीजों को समय पर इलाज मिलना चाहिए।

साफ-सफाई व्यवस्था पर कड़ा जोर

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अस्पतालों में साफ-सफाई व्यवस्था पर कड़ा जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण, सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

हाईलाइट्स

  • हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई
  • सीएम नायब सैनी ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश
  • दवाओं का रिकॉर्ड अब रियल टाइम सेंट्रलाइज्ड पोर्टल पर होगा उपलब्ध
  • डॉक्टरों को पहले बताया जाएगा किस अस्पताल में कौन सी दवा उपलब्ध है
  • ओपीडी स्लिप पर बाहर की दवा लिखने पर कारण बताना होगा अनिवार्य
  • दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए CMO की जवाबदेही तय
  • मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सख्त निर्देश
  • अस्पतालों में दवाओं की कमी को बताया गया अस्वीकार्य
  • CT स्कैन, MRI जैसी सुविधाओं को सभी जिलों में जल्द उपलब्ध कराने के आदेश
  • 10 जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अपडेट पूरा, बाकी में काम तेज करने के निर्देश
  • डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने पर जोर
  • अस्पतालों में साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

ये भी पढ़ें- स्वच्छता के मामले में हरियाणा बना मॉडल राज्य, कैमरे और यूनिफॉर्म से बढ़ेगी जवाबदेही

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment