भिवानी के ATM मशीन से लाखों रुपये की चोरी, चोरों ने गैस कटर से काट डाली मशीन

SHARE:

भिवानी: भिवानी जिले के गांव ईशरवाल में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर चोर 3 लाख 94 हजार रुपये चोरी करके भाग गए। बैंक अधिकारी राकेश ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे आकर देखा तो एटीएम का आधा शटर खुला हुआ था।

बैंक अधिकारी ने शटर उठाकर देखा तो एटीएम को काट रखा था। चैक किया तो मशीन से कैश भी गायब मिला। इसकी सूचना अपने बैंक के मुख्यालय और पुलिस को दी। मुख्यालय से ECM और HR विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बैंक की CCTV फुटेज खंगाली।

बैंक अधिकारी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि ATM में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। इसके बाद मशीन को गैस कैटर से काटकर नकदी ले उड़े। बैंक प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि उनके ब्रांच की फुटेज के अनुसार घटना सुबह पौने 3 बजे की है। इस फुटेज में 2 युवक एटीएम के अंदर नजर आ रहे हैं।

वहीं 2-3 युवक एक कार में बैठे नजर आ रहे हैं। तोशाम के थाना प्रभारी विशेष ने बताया कि आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इस घटना के लिए थाना तोशाम व स्पेशल स्टॉफ ईशरवाल की दोनों की टीमें लगी हुई हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

Join us on:

Leave a Comment