पड़ोसी और दोस्तों ने मिलकर चलती ट्रेन में युवती के साथ किया दुष्कर्म

SHARE:

पानीपत: पानीपत के थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली युवती को दो युवक बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गए। दिल्ली से लौटते वक्त एक युवक ने चलती ट्रेन के बाथरूम में युवती के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि 24 मई को पड़ोसी साहिल उसे बहला फुसलाकर  घर से ले गया। इसके बाद गली में उसका एक और दोस्त मिला। दोनों उसे ट्रेन में बैठाकर दिल्ली रेलवे स्टेशन ले गए। जहां उन्होने मुझे खिलाया पिलाया। फिर हम घर जाने के लिए वापस ट्रेन में बैठ गए। जब रेल गन्नौर के पास पहुंची तो मे रेल के बाथरूम में गयी तो पीछे से साहिल भी आ गया। साहिल ने मेरे साथ जबरदस्ती मेरे साथ गलत काम किया।

रात करीब 11 बजे वो लोग पानीपत पहुंचे। जहां पर उनका एक अन्य साथी मिला और वो मिलकर युवती को बाइक पर ले गए। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे वे घर पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया।

Join us on:

Leave a Comment