सिरसा: सिरसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर बदमाशों ने एक शराब के ठेके को अपना निशाना बनाया। पहले तो बदमाशों ने सेल्समैन को बेल्ट से पीटा फिर हजारों की नगदी और भारी मात्रा में शराब लेकर मौके से फरार हो गए।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात दादू गांव की है। पीड़ित सेल्समैन सुरेंद्र ने बताया कि वह रात को ठेके के अंदर ही सो रहा था तभी आधी रात को 4 अज्ञात हमलावर जबरन शटर उखाड़कर ठेके के अंदर दाखिल हुए। ठेके के अंदर घुसते ही बदमाशों ने उसको घेरकर पीटना शुरू कर दिया। साथ ही घटना की जानकारी न हो बदमाशों ने सबसे पहले ठेके के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इसके बाद लुटेरों ने 5 पेटी देसी शराब, 3 पेटी बीयर, 20 बोतल अंग्रेजी शराब और ₹5,500 कैश लूटे।
ये भी पढ़ें- पलवल पुलिस की बड़ी कार्रवाही, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पीड़ित सेल्समैन सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि लुटेरे सारा माल समेटकर बाहर खड़ी एक सफेद रंग की गाड़ी में फरार हो गए। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस लुटेरों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।






