सिविल अस्पताल में शर्मनाक कांड, डॉक्टर पर POCSO केस

SHARE:

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) सिविल अस्पताल में एक नाबालिग मरीज के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इलाज के दौरान आयी 15 वर्षीय नाबालिग के साथ डॉक्टर ने किया यौन उत्पीड़न

जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय एक किशोरी को 29 मई को पेट दर्द की शिकायत के चलते एलएनजेपी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान एक डॉक्टर ने उसके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों ने विरोध जताया और पुलिस से शिकायत की। लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयूके) थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर शैलेंद्र कुमार के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- सिरसा में आधी रात लुटेरों ने ठेके में मचकर मचाया खूब ताडंव

आरोपी डॉक्टर को तुरंत किया सस्पेंड

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। केयूके थाना प्रभारी सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं घटना के सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग ने भी त्वरित कार्रवाई की। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने आरोपी डॉक्टर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिए। विभाग का कहना है कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अस्पतालों में महिला, नाबालिग मरीजों की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

इस घटना ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों, विशेषकर महिला और नाबालिग मरीजों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मेडिकल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Join us on:

Leave a Comment