3 हजार रुपये के लिए हथौड़ी से सिर कुचलकर की दोस्त की हत्या

SHARE:

कैथल: हरियाणा के कैथल से दोस्ती को तार-तार कर देने वाली वारदात सामने आयी है। खबर है कि पैसों को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि आक्रोश में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हथौड़ी से सिर कुचलकर हत्या ही कर डाली।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से हुआ फरार

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक शख्स की पहचान कामेश्वर के रुप में हुई है। वहीं आरोपी दोस्त का नाम उमेश दास बताया जा रहा है। शराब के नशे में आरोपी उमेश दास ने कामेश्वर पर आरोप लगाया कि उसने उसके 3,000 रुपये रुपये चोरी से निकाल लिए हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उमेश दास ने भारी हथौड़ा कामेश्वर के सिर पर दे मारा। वहीं खून से लथपथ कामेश्वर पर गिर गया और मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं वारदात को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- सिविल अस्पताल में शर्मनाक कांड, डॉक्टर पर POCSO केस

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

वहीं घटना की खबर मिलते ही पूंडरी थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment